watch-tv

नामी प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल की खुदकुशी, महिला कर्मी से थे पति के अवैध संबंध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 24 अप्रैल। दुगरी के बाबा दीप सिंह नगर में प्रॉपर्टी कारोबारी के महिला कर्मी के साथ अवैध संबंधों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी द्वारा अवैध संबंधों का विरोध किया जाता था, जिसके चलते पति व सास द्वारा मारपीट की जाती थी। जिससे परेशान होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान दलबीर कौर के रुप में हुई है। थाना दुगरी की पुलिस ने दलबीर कौर के पिता शाम सिंह की शिकायत पर बाबा दीप सिंह नगर के नवतेज सिंह उर्फ गोल्डी और परमजीत कौर और चरनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता शाम सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवतेज सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। उसका कीज होटल के पास ऑफिस है। नवतेज की शादी कुछ साल पहले दलबीर कौर के साथ हुई थी।

महिला कर्मी के साथ थे अवैध संबंध
शिकायतकर्ता के अनुसार नवतेज के ऑफिस में चरणजीत कौर नाम की महिला नौकरी करती है। नवतेज और चरणजीत के अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी दलबीर को मिली। दलबीर इसका विरोध करती थी। जिस कारण नवतेज और बाकी की दो आरोपी महिलाएं उसके साथ मारपीट करती थी। जिसके बाद दलबीर मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।

दोहते ने फोन कर दी जानकारी
शाम सिंह ने कहा कि अचानक से उन्हें दोहते का फोन आया कि उसकी मां दलबीर कौर बेहोश हो गई है। जिसके बाद उसने अपने बेटे हरसिमरनत सिंह को मौके पर भेजा। उसने अपनी बहन को डीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दलबीर कौर की देर रात को ही मौत हो गई थी। लेकिन आरोपियों द्वारा इस बात को छिपाया गया।

Leave a Comment