watch-tv

लुधियाना में नकली शिखर पान मसाला हो रहा सप्लाई, कंपनी ने रेड कर दो लोग पकड़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 21 अप्रैल। लुधियाना में अब तंबाकू में भी लोगों द्वारा मिलावट शुरु कर दी गई है। कंपनी की और से रेड कर नकली शिखर पान मसाला सप्लाई करने वाले दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 380 पैकेट बरामद किए हैं। थाना साहनेवाल की पुलिस ने ईस्ट दिल्ली के सिदार्थ गौड की शिकायत पर जमालपुर के संजीव कुमार और ग्यासपुरा के छभीनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सब इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता शिखर पान मसाला कंपनी में बतौर डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन मैनेजर की नौकरी करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी संजीव और छभीनाथ की और से डुप्लीकेट शिखर पान मसाला स्टोर किया हुआ है। जिसे छभीनाथ के घर पर रखा हुआ है। आरोपियों द्वारा उक्त डुप्लीकेट माल रेहड़ी फड़ी वालों को सस्ते में सप्लाई करता हैं। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और शिकायतकर्ता ने रेड की और मौके पर 380 पैकेट नकली शिखर के बरामद हुए।

Leave a Comment