एग्जिट पोल : हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत जेएंडके में नेशनल कांफ्रेंस को मिलेगी बढ़त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 5 अक्टूबर। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव निपट चुके हैं। शनिवार को हरियाणा में मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल से रुझान मिलने शुरु हो गए। हालांकि दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 8 अक्टूबर को आने है।

पीपुल्स प्लस की ओर से कराए सर्वे के मुताबिक एग्जिट पोल के तहत दोनों ही राज्यों में चौंकाने वाले नतीजे आने की उम्मीद है। हरियाणा में कांग्रेस कुल 90 विधानसभा सीटों में से 55 पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि भाजपा को महज 26 सीटे ही मिलने की उम्मीद है। वहीं इनलो-बसपा गठबंधन के 2-3 सीटों तक सिमटने की आशंका है। इसी तरह जजपा को केवल एक सीट मिलने के आसार हैं। जबकि अन्य-आजाद उम्मीदवारों को 3 से 5 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

इसके अलावा हरियाणा में सत्ता पर काबिज रही बीजेपी के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी 28 फीसदी लोगों की नजर में सीएम-फेस हैं। जबकि कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्‌डा 39 फीसदी लोगों की पसंद हैं। इसी क्रम में कुमारी शैलजा को 10 तो पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर को 6 फीसदी लोगों ने बतौर सीएम पसंद किया। जबकि 17 फीसदी लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को सीएम फेस के तौर पर पसंद किया।

उधर, जम्मू-कश्मीर में इसी एग्जिट पोल में दावा किया गया कि नेशनल कांफ्रेंस को 33 से 35 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 13 से 15 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि 90 सीटों वाली इस विधानसभा में बीजेपी को 23 से 27 सीटें मिल सकती हैं। जबकि पीडीपी को 7 से 11 और एआईपी को महज एक सीट ही हासिल होगी। जबकि अन्य-आजाद उम्मीदवार 4 से 5 सीटें हासिल कर सकते हैं।

————-

 

 

 

 

 

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान