watch-tv

लुधियाना के नामी क्लब में महिला मेंबर के साथ एग्जीक्यूटिव मेंबर ने की गलत हरकतें, बॉडी मामला दबाने में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इस घटना के बाद मेंबर्स बच्चों को क्लब भेजने से कतरा रहे

लुधियाना 6 सितंबर। शहर के एक नामी क्लब में क्लब की ही एक महिला मेंबर के साथ एग्जीक्यूटिव मेंबर की और से छेड़छाड़ व अश्लील बातें करने की चर्चा जोरो पर है। चर्चा है कि यह मामला क्लब की एग्जीक्यूटिव बॉडी को पता चलने पर वह लगातार दबाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि शहर के कई नामी कारोबारी व राजनेता दोनों पक्ष में समझौता करवा रहे हैं, ताकि एग्जीक्यूटिव मेंबर को बचाया जा सके। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि नामी क्लब होने के बावजूद वहां पर ऐसी हरकतें होना कही न कही प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। लोगों में चर्चा है कि ऐसे क्लब में महिला असुरक्षित है। क्लब की प्रेजिडेंट जिले की डीसी साक्षी साहनी है। बेशक एग्जीक्यूटिव बॉडी मामला दबा दे, लेकिन अब देखना होगा कि डीसी की और से मामले में क्या एक्शन लिया जाता है। हालाकि बात ज्यादा फैलने के कारण जब बाकी मेंबरों को पता चला तो कुछ मेंबर सुलझाने में लगे तो कुछ मेंबर्स में खुसपुसाहट शुरु हो गई। जिसके बाद वह बात इतनी फैली की शहर की टॉक ऑफ टाउन बनी हुई है।

स्पोट्स कारनीवल के दौरान हुई मुलाकात
चर्चा है कि पिछले दिनों क्लब में स्पोट्स कारनीवल हुआ था। जिसमें महिला मेंबर के बच्चे ने हिस्सा लिया। इसी दौरान महिला मेंबर की एग्जीक्यूटिव मेंबर से मुलाकात हुई। चर्चा है कि महिला एग्जीक्यूटिव समझकर तवजो देती रही। जबकि वह भी आओ भक्त करते रहे। चर्चा है कि एग्जीक्यूटिव की उम्र ज्यादा, लड़की की कम होने के चलते पहले उसे बेटा कहकर कंफर्ट जोन में लिया गया। जिस कारण महिला को भी शक नहीं हुआ।

तबीयत खराब होने पर की गलत हरकत
चर्चा है कि महिला मेंबर की क्लब में अचानक तबीयत खराब हुई। एग्जीक्यूटिव मेंबर उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। वापिस जाते समय फूड शॉप पर खाने पीने चले गए। चर्चा है कि वहीं पर महिला के साथ एग्जीक्यूटिव मेंबर ने अश्लील बातें की। जिसके बाद महिला घबरा गई। महिला को वापिस छोड़ने के बहाने कार में भी गलत हरकत की गई। चर्चा है कि एग्जीक्यूटिव मेंबर द्वारा असी तुहाड़ा ख्याल रखिया, तुसी साड़ा ख्याल रखो, जैसे शब्द बोले गए। महिला को गलत लगा तो उसने क्लब की मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव बॉडी को शिकायत दी।

क्लब से बाहर की बात कह पल्ला झाड़ा
वहीं चर्चा है कि शिकायत मिलने पर क्लब की एग्जीक्यूटिव बॉडी ने मेंबर का बचाव करने को यह कहकर पल्ला झाड़ा कि छेड़छाड़ क्लब से बाहर हुई है, इसमें वह कुछ नहीं कर सकते। लोगों में चर्चा है कि मुलाकात का जरिया क्लब बना, तो कार्रवाई बनती है। कई चर्चा ऐसी है कि जब लड़की क्लब आती थी तो एग्जीक्यूटिव मेंबर की तरफ से स्पेशल सर्विसस ऑफर की जाती थी। जिसे वह शायद तब समझ नहीं आ सकी।

मेंबर्स ने डीसी को लिखा पत्र
वहीं चर्चा है कि दोनों पक्ष में समझौता हो चुका है। लेकिन क्लब में महिला मेंबर के साथ ऐसी हरकत करना कहा तक सही है। वहीं कई मेंबर्स की और से डीसी को पत्र लिखा गया है। डीसी से निवेदन किया गया है कि एग्जीक्यूटिव मेंबर को एग्जीक्यूटिव बॉडी से बर्खास्त किया जाए। अब देखना होगा कि मामले में क्या एक्शन लिया जाता है। वहीं बड़ी बात यह है कि डीसी खुद क्लब की प्रेजिडेंट है। महिला प्रेजिडेंट होने के बावजूद ऐसी हरकत होना और दबा देना क्या सही है। अगर एक महिला मेंबर के साथ ऐसे हरकत हो सकती है तो बाकी महिला मेंबर्स कहा सुरक्षित हैं।

लोग बच्चों को क्लब भेजने से डर रहे
वहीं लोगों में चर्चा है कि अब क्लब के बाकी मेंबर्स अपने बच्चों को क्लब भेजने से डर रहे हैं। क्योंकि क्लब में कई तरह की एक्टिविटी होती है, जिसमें मेंबर्स द्वारा बच्चों को भेजा जाता है। लेकिन महिला के साथ ऐसी हरकत होने पर वह भेजने से कतरा रहे हैं। क्लब में स्विमिंग होती है, लेडीज द्वारा शॉर्ट कपड़े पहने जाते है। अगर ऐसी घटनाएं होंगी तो कैसे ऐसे हालात में पेरेंट्स अपने बच्चों को क्लब में भेजेगें। देखना होगा कि डीसी मामले में संज्ञान लेगी या बाकी मामलों की तरह इसे दबा दिया जाएगा।

Leave a Comment