watch-tv

मिसाल : नामी इंडस्ट्रियलिस्ट जेपी सिंह का भारतीय हॉकी प्रमोट करने का ‘जुनून’ सरकार-खेल प्रेमियों के लिए सीख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीते हॉकी प्लेयर्स को लुधियाना बुला ‘गोल्ड’ गिफ्ट और फेमली-डिनर दे किया सम्मानित

लुधियाना 27 सितंबर। आमतौर पर माना जाता है कि इंडस्ट्रियलिस्ट्स-बिजनेसमैन बस प्रोफेशनल ही होते हैं, लेकिन यह हकीकत नहीं है। इसी महानगर में कई नामी उद्यमी खेल-कला, एजुकेशन के क्षेत्र में होनहार प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खामोशी से लाजवाब काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक शख्सियत, नामी उद्योगपति व रामटैक्स ग्रुप के एमडी जेपी सिंह हैं। जो भारतीय हॉकी को प्रमोट करने के लिए जुनून की हद तक कोशिशें कर रहे हैं।

यादगार बना रामटैक्स ग्रुप का सम्मान समारोह :

इसी मंशा से रामटैक्स ग्रुप की ओर से यहां होटल महाराजा रीजेंसी में विशेष समारोह कराया गया। जिसमें पेरिस ओलंपिक में ब्रांज मैडल और  एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद सभी नौ खिलाड़ियों को 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना बतौर उपहार दिया गया। साथ ही सम्मान के तौर पर सभी खिलाड़ियों को परिवार सहित डिनर भी दिया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में लुधियानवियों ने हिस्सा लेकर हॉकी टीम के खिलाड़ियों की हौंसला आफजाई की। रामटैक्स ग्रुप के एमडी जेपी सिंह, असीस सिंह और रणबीर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हॉकी टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह, खिलाड़ी गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, सुखजीत सिंह, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल और हार्दिक सिंह की अनुपस्थिति में उनकी माता मौजूद रहीं।

प्रशंसक दोगुना कर देते हैं हौंसला : हरमनप्रीत

इस विशेष सम्मान के लिए हॉकी टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने खासतौर पर रामटैक्स ग्रुप का आभार जताया। साथ ही भावुक लहजे में कहा कि टीम के खिलाड़ियों को लुधियानवियों और तमाम देशवासियों से लगातार प्यार मिल रहा है। टीम के खेल में लगातार सुधार का यह भी एक अहम वजह है। ओलंपिक व एशियन गेम्स में बड़ी तादाद में भारतीय प्रशंसक पहुंचे थे। प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार के चलते सभी खिलाड़ियों का मनोबल दोगुना हो जाता है।

हॉकी टीम के लिए लक्की रहा समारोह

यूपी सरकार से सम्मान का मैसेज मिला

इसे सुखद संयोग ही कहेंगे कि लुधियाना में समारोह में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों ने आयोजकों को दूसरी बड़ी खुश खबरी सुनाई। रामटैक्स ग्रुप के एमडी जेपी सिंह के मुताबिक हॉकी खिलाड़ियों को देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की सरकार का संदेश मिला। यूपी सरकार वहां बुलाकर हॉकी टीम का सम्मान करेगी। हॉकी के प्रमोशन के लिए रात-दिन सोचने वाले उद्यमी जेपी सिंह ने यह खुशखबरी इतने उत्साह से ‘यूटर्न टाइम’ से सांझा कि जैसे मानों यूपी की सरकार खिलाड़ियों के साथ उनका हौंसला बढ़ाने के साथ उन्हें भी सम्मानित कर रही है।

उभरते खिलाड़ी भी किए सम्मानित :

रामटैक्स ग्रुप की ओर से इसी समारोह के दौरान उभरती टैनिस खिलाड़ी कर्मनज्योत और किक बॉक्सिंग खिलाड़ी दिशिता गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गौरवदीप सिंह ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों द्वारा निरंतर बेहतर खेल दिखाया जा रहा है।

जर्मनप्रीत बाद में पहुंचे, पंजाब-हरियाणा

के बाकी खिलाड़ियों का भी होगा सम्मान

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जर्मनप्रीत सिंह कारणवश बीती रात समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। लिहाजा शुक्रवार को वह रामटैक्स ग्रुप के एमडी जेपी सिंह के महानगर में उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस दौरान इस होनहार खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। साथ ही जानकारी दी कि पंजाब और हरियाणा के कुल पंद्रह खिलाड़ियों को सम्मानित करना था। नौ का सम्मान हो चुका है, जल्द ही बाकी खिलाड़ियों को भी जल्द सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जर्मनप्रीत सिंह को सम्मानित करने के दौरान रामटैक्स ग्रुप के एमडी जेपी सिंह, उनकी धर्मपत्नी कुलजीत कौर, बेटी दिपनीत कौर और बेटा असीस सिंह,  उनके भतीजे रणबीर सिंह और उनकी पत्नी असीस कौर मौजूद रहे।

पेरिस जाकर उद्यमी जेपी सिंह भारतीय

हॉकी टीम के मैच देखे, प्लेयर्स से मिले

नामी उद्यमी जेपी सिंह वाकई जुनून की हद तक भारतीय हॉकी को प्रमोट करने के लिए सब कुछ करने को तैयार रहे हैं। वह इसी साल अगस्त महीने में अपने खेल-प्रेमी दोस्तों के साथ खासतौर पर पेरिस ओलंपिक में इंडियन हॉकी टीम के मैच देखने गए थे। इतना ही नहीं, अपने दोस्तों मनिंदर सिंह, प्रभजोत सिंह आदि के साथ भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से सेमी-फाइनल जीतने पर बधाई दी थी। साथ ही फाइनल से पहले उनके परिजनों संग जीत का जश्न मना टीम का हौंसला बढ़ाया था।

हॉकी एकेडमी को प्रमोट करेंगे जेपी

उद्यमी जेपी सिंह उत्साहित हैं कि मौजूदा वक्त भारतीय टीम की शान पंजाब के हॉकी खिलाड़ी बने हुए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह पूर्व हॉकी खिलाड़ियों और दोस्तों के साथ लेकर हॉकी एकेडमी को प्रमोट कर रहे हैं। ताकि कॉलेज-स्कूल स्तर तक पंजाब के शहरों-गांवों में हॉकी की नर्सरी तैयार हो सके। उन्होंने पंजाब सरकार व केंद्र सरकार से पंजाब में हॉकी का सुनहरा दौर लौटाने के प्रयास करने की अपील की है। विशेष तौर पर हीरो ग्रुप के संचालकों से आग्रह किया कि उनका लुधियाना-पंजाब से ताल्लुक है। लिहाजा इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन को सहयोग करने के साथ ही उनका ग्रुप पंजाब व हरियाणा में हॉकी प्रमोट करने के लिए स्टेट लेवल पर भी इवेंट कराएं और इसके लिए निवेश करें।

———-

Leave a Comment