watch-tv

हर एक वर्ग चाहता है 2027 में पंजाब में भाजपा की ही सरकार बने : धीमान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

वरिष्ठ नेता गरचा के निवास पर पहुंचे भाजपा जिला प्रधान धीमान का सम्मान

लुधियाना 27 जुलाई। पंजाब में मजबूत सरकार ना होने के कारण राज्य में लगातार अराजकता का माहौल बन रहा है। विकास के क्षेत्र में पंजाब की हालत दयनीय हो गई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य की भलाई और लोगों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया है। भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने यह आरोप लगाया।

वह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखविंदरपाल सिंह गरचा के पक्खोवाल रोड स्थित निवास पर पहुंचे थे। इस मौके पर धीमान ने कहा कि समाज का हर वर्ग चाहता है कि 2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बने। आप सरकार हर माह हजारों करोड़ रुपये का कर्जा लेकर अपने गलत फैसलों को पूरा कर रही है। जिससे पंजाब कंगाल हो गया है। समाज का हर वर्ग चाहता है कि राज्य में भाजपा मजबूत हो, क्योंकि वही पंजाब का सर्वपक्षीय विकास कर सकती है।

इस मौके पर दर्शन सिंह गरचा, महिंदर सिंह संधू, विकास कुमार सोनी, जसपाल सिंह वालिया, रोहित कुमार जोशी, राजदीप सिंह गरचा आदि मौजूद थे।

———–

Leave a Comment