watch-tv

जालंधर : पुलिस पर हमला करते गैंगस्टर भगवानपुरिया के गुर्गे का एनकाउंटर, 5 गोलियां लगने से गंभीर जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नवांशहर में गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी के लिए लाए तो पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में घायल

जालंधर 3 सितंबर। यहां पुलिस की गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से करीब 9 राउंड गोलियां चलाई गईं। इनमें से पांच गोलियां उस शातिर बदमाश कन्नू गुज्जर को लगीं। उसे हालत गंभीर में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक कन्नू गुज्जर नवांशहर के बलाचौर इलाके में छिपा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद सीआईए स्टाफ टीम आरोपी को तुरंत जालंधर के 66 फुटी रोड पर लेकर आई। जहां आरोपी ने बताया कि जालंधर के पास में उसके हथियार पड़े हैं। जब पुलिस आरोपी को लेकर वहां पहुंची तो आरोपी ने पुलिस से अपने हाथ छुड़ा लिए। जिसके बाद उसने बरामद हथियार से फायरिंग कर दी। जांच के दौरान आरोपी कन्नू गुज्जर से 8 अवैध पिस्तौल और करीब 55 जिंदा कारतूस व 8 खोल बरामद किए गए। उसके खिलाफ पंजाब में करीब 8 मामले दर्ज हैं।

पैर, पेट और पीठ में लगीं गोलियां :
आरोपी कन्नू गुज्जर ने सीआईए पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग की थी। गनीमत रही कि पुलिस पार्टी को कोई गोली नहीं लगी। इसके बाद सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर, पेट और पीठ पर गोलियां लगी हैं। बताते हैं कि आरोपी को सीआईए स्टाफ की टीम गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल जालंधर लेकर आई। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल गुज्जर की हालत गंभीर बनी हुई है, क्योंकि उसका काफी खून बह चुका है। यह एनकाउंटर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम ने किया है।

बलाचौरिया के ठिकाने पर छिपा था कन्नू :

जानकारी के अनुसार कन्नु गुज्जर खूंखार गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गिरोह से जुड़े रवि बलाचौरिया के ठिकाने पर रह रहा था। भगवानपुरिया की सभी अवैध गतिविधियां गुज्जर के माध्यम से ही संचालित होती थीं। गुज्जर ने हथियार तस्करी, हत्या, फिरौती समेत कई अपराधों में भगवानपुरिया के गुर्गों का साथ दिया था।

———–

Leave a Comment