खन्ना में पुलिस-चोर में एनकाउंटर, माल रिकवर कराने ले गई थी, देसी पिस्टल से की फायरिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 11 जून। खन्ना में पुलिस ने एक शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सिटी थाना-2 की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित अरुण कुमार को पकड़ा। आरोपी चोरी के माल की बरामदगी के लिए पुलिस को मिलिट्री ग्राउंड ले गया। वहां एक खंडहरनुमा इमारत में छिपाई गई 32 बोर की देसी पिस्टल से उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एसएचओ ने सर्विस पिस्तौल से फायर किया। इस दौरान आरोपी की दाहिनी टांग में गोली लगी। घायल आरोपी को सरकारी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

चुराया था बेटी की शादी का सामान

डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार, आरोपी ने करतार नगर में एक परिवार के घर से बेटी की शादी का सामान चुराया था। अरुण कुमार पर पुलिस पर हमला और अवैध हथियार रखने का भी केस दर्ज होगा। आरोपी 30 जनवरी 2025 को जमानत पर जेल से छूटा था। एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम की जांच तक मौके को सील कर दिया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन भारत के समग्र विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में हरियाणा का होगा अहम योगदान – नायब सिंह सैनी

आसान रजिस्ट्री पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और घर-द्वार संपत्ति पंजीकरण सेवाओं के साथ नागरिकों को सशक्त बनाती है” भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने, वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने और नागरिकों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने की पहल: हरदीप सिंह मुंडियन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने शिंकानसेन – ओसाका बुलेट ट्रेन से की यात्रा जापान की रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा और तकनीकी नवाचारों का भी किया अध्ययन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भी चलेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई से अहमदाबाद के बीच विकसित किया जा रहा हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर – नायब सिंह सैनी