हरियाणा : गुरुग्राम पुलिस की मर्डर केस के वांटेड से मुठभेड़, आरोपी जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आरोपी 20 हजार का इनामी, भागने की कोशिश में गिरी बाइक, जवाबी फायरिंग में जख्मी

गुरुग्राम, 6 अप्रैल। यहां खेड़ा खुर्रमपुर के रोहित मर्डर केस में वांटेड 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण पुलिसकर्मी बच गए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लगी। उसे पुलिस टीम ने अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपी की पहचान गांव खुर्रम खेड़ा निवासी 22 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। सुमित के पास से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल, एक कारतूस व चार खोल बरामद किए हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि रोहित मर्डर के केस अलावा वो किन किन अपराधों में शामिल रहा है। रोहित मर्डर केस में पुलिस द्वारा आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

—————-

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया