watch-tv

उभरते होनहार खिलाड़ी वेदांश जैन को ताइवान में गोल्फ जूनियर ओपन में रनर-अप का खिताब मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ में पढ़ने वाले वेदांश के दादा पीयूष कांत जैन पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल, लुधियाना के नामी वकील

 लुधियाना 17 अगस्त। चंडीगढ़ के स्ट्रॉ बेरी फील्ड्स हाई स्कूल के स्टूडेंट वेदांश जैन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोल्फ के इस उभरते होनहार खिलाड़ी ने 14 से 16 अगस्त तक मिरामार गोल्फ एंड कंट्री क्लब, ताइवान में आयोजित ताइवान जूनियर ओपन-2024 गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। यहां काबिलेजिक्र है कि वेदांश ने वहां भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम रनर अप स्थान हासिल किया। इसी साल अप्रैल महीने में बैंकॉक में आयोजित अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में वेदांश ने प्रथम रनर अप का स्थान हासिल करने के बाद इस दूसरा अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। वह नियमित रूप से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में अभ्यास करते हैं।यह भी गौरतलब है कि लुधियाना की नामी एडवोकेट फैमली से ताल्लुक रखने वाले वेदांश के पिता वीरेन जैन पेशे से एडवोकेट हैं। जबकि उनके दादा पीयूष कांत जैन एडवोकेट नामी वकील हैं और पंजाब सरकार में डिप्टी एडवोकेट जनरल रहे हैं। एडवोकेट पीयूष कांत ने अपने पोते वेदांश की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके कोच और सहयोगियों को भी बधाई दी है।

———

Leave a Comment