Listen to this article
अमृतसर 5 अक्टूबर। अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI117 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हालांकि, लैंडिंग पूरी तरह से सेफ रही। घटना 4 अक्टूबर की है। फ्लाइट ने दोपहर 12.52 पर अमृतसर से उड़ान भरी थी। 10.45 घंटे की उड़ान के बाद बर्मिंघम पहुंची थी। लैंडिंग से पहले पायलट ने पाया कि विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) एक्टिव हो गई थी। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एयर इंडिया के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। जांच में सामने आया कि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम रहे थे। प्लेन को ग्राउंड किया गया है। इसकी दिल्ली वापसी की उड़ान भी रद्द की गई।यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया गया।
—