Listen to this article
लुधियाना 30 मार्च। रविवार रात यहां पंजाब के मुसलमानों के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने अहम ऐलान किया। उन्होंने पूरे पंजाब भर से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह ऐलान किया कि रविवार को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया। इसलिए 31 मार्च दिन सोमवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। इस पवित्र त्यौहार की शाही इमाम ने समूह पंजाब वासियों को दिली मुबारकबाद दी।
———–