लुधियाना : नामी कोलोनाइजर और एप्पल हाइट्स कंपनी के मालिक ‌विकास पासी के ठिकानों पर ईडी ने की रेड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रेड की वजह नहीं पता चल सकी, महानगर के रियल एस्टेट कारोबारियों में मचा हड़कंप

लुधियाना 4 अक्टूबर। महानगर में नामी कॉलोनाइजर एप्पल हाइट्स कंपनी के मालिक विकास पासी के ठिकानों पर ईडी ने रेड कर दी। ईडी की टीमों ने शुक्रवार सुबह उनके सभी ठिकानों पर छापेमारी करते हुए अंदर बैठे लोगों को वहीं रोका और पूछताछ शुरू कर दी। जिसमें खुद विकास पासी भी शामिल हैं। हालांकि रेड करने की वजह फिलहाल ईडी के अफसरों ने अधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की।

गौरतलब है कि नामी कारोबारी विकास पासी का महानगर में फिरोजपुर रोड पर भी ऑफिस है। ईडी की रेड को लेकर यही बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट से जुड़ी एक डील को लेकर पासी काफी समय से ईडी के निशाने पर थे। उनके यहां छापेमारी के बाद रियल एस्टेट कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि कई नामी कारोबारी इधर-उधर हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक ईडी की टीमों ने सुबह लगभग छह बजे एकसाथ पासी के सभी ठिकानों पर रेड शुरु की। ईडी के अफसरों ने घंटों पूछताछ की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी।

————