watch-tv

यूपी में धरती — आसमान चुनावी घमासान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शबी हैदर….

उन्नाव/लखनऊ 11 मई : यूपी में आज मौसम सुहाना था लेकिन राजनीतिक मौसम तल्ख। सीएम योगी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, उत्तराखण्ड के सीएम धामी, समेत दर्जनों नेताओं की सभाएं और रोड शो से यूपी का चुनाव मौसम गुलजार ​नजर आ रहा है। अमेठी में प्रियंका गांधी ने लगायी दौड़ तो उन्नाव में सीएम योगी दहाड़े, कन्नौज में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर खरी— खोटी सुनाई। उन्नाव में लोकसभा प्रत्याशी और सांसद साक्षी महाराज के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों को रामद्रोही करार दिया और कहा कि विपक्ष सिर्फ परिवार के लिये राजनीति करता हैं। उन्होने सवाल पूछा कि आखिर राम मंदिर पर उंगली उठाने वाले मस्जिद पर क्यों मौन रहते हैं ।

 

विपक्ष सिर्फ परिवार के लिए सोचता है।

 

सीएम योगी ने मंच से बोलते हुए कहा कि राम भक्तों की राजनीति राष्ट्र के लिए होती है। जबकि रामद्रोहियों की राजनीति परिवार के लिए होती। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार से ज्यादा कुछ नहीं सोचते हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने ही परिवार के लोगों को टिकट दिया है। वर्तमान में यह पांच सीटों पर लड़ रहे हैं। अभी इनके बच्चे और नाती पोते होने दीजिये, वह भी चुनाव लड़ेंगे। ऐसे लोगों की वजह से ही विकास कार्य ठप पड़ते हैं। देश और प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा होता है। सुरक्षा खतरे में पड़ती है और माफिया हावी होते हैं। यह जनता का खून चूसते हैं और बेटी-व्यापारी असुरक्षित होते हैं। वहीं जब राजनीति राष्ट्र के लिए होती है तो दुनिया में देश का सम्मान होता है। देश की सीमाएं सुरक्षित होती हैं और विकास के बड़े-बड़े कार्य होते हैं।

 

 

सविंधान बदलना चाहती है सरकार

 

कन्नौज की सड़कों की खाक छान रहे अखिलेश यादव अपने चिर​

—परिचित अंदाज में वोटर्स से रूबरू दिखायी दिये। उन्होंने रोड शो के दौरान कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बदलना चाहती है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का संविधान हम सभी को न्याय और अधिकार दिलाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंचा दिया है। हर वर्ग परेशान है। चुनावी चंदा के नाम पर वसूली की। भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि विधूना के लोगों ने समाजवादी आंदोलन में बड़ा योगदान दिया।

 

पसीना बहाती नजर आई प्रियंका

 

रायबरेली लोकसभा की सलोन विधासभा के नसीराबाद क्षेत्र में अपने भाई राहुल गांधी की जीत के लिए पसीना बहा रही प्रियंका गांधी से नुक्कड़ सभा के दौरान कार्यकर्ता ने कुछ ऐसा कहा कि प्रियंका दौड़ने लगी। हुआ यह कि जैसे ही सभा समाप्त हुई कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के करीब आया और कहने लगा कि पिता जी के जिंदा रहते उनके क्षेत्र में पूर्वी पीएम राजीव गांधी की ​प्रतिमा पर माल्यापर्ण जरूर होता था। यह सुन प्रियंका भावुक हो गयी और उन्होंने दौड़ लगा दी।

 

पहाड़ के सीएम धामी पहुंचे जौनपुर

 

जौनपुर से चुनाव लड़ रहे कृपाशंकर के सर्मथन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और युवा सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध मुक्त होकर विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री धामी ने सपा, कांग्रेस, बसपा पर कटाक्ष करते हुए कि इन सभी पार्टियों केा पहले से पता है कि इनकी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पाप गंगा मैया में भी नही धुल सकेंगे।

 

Leave a Comment