भाग सिंह अंटाल/अभिषेक सूद
घनौर, 3 अक्टूबर। यहां दशहरे पर यूनिवर्सिटी कॉलेज खेल मैदान में रावण दहन किया गया। महाकाली शिव मंदिर कमेटी और इलाका निवासियों ने इसका आयोजन किया।
मुख्य अतिथि हल्का विधायक गुरलाल सिंह ने सहयोग देने वालों का सम्मान करते कहा कि इस दिन भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध किया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हल्का संगठन इंचार्ज व पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झाड़ूआं ने कहा कि यह त्योहार अन्याय और अत्याचार पर सत्य और न्याय की जीत का प्रतीक है, जो सद्भावना और दया को उजागर करता है। नगर परिषद घनौर के सीनियर वाइस प्रधान अंकित सूद ने सभी को आंतरिक बुराइयों और नशे जैसी बुरी आदतों को छोड़कर नेक विचार अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरपंच इंद्रजीत सिंह सियालू, मनदीप कौर हंजरा (प्रधान, नगर परिषद घनौर), तेजू जिंदल, भावना जिंदल, बॉबी सीनियर, अश्वनी सनोलियां, साहिब सिंह (थाना प्रमुख घनौर), मोदा सरपंच कामी, नरसिंह सरपंच, हरिंदर सियालू, सरपंच रसूलपुर करमजीत सिंह, पिंदर सरपंच, करमजीत सिंह सोनू बघोरा, बिनी बांसल, वाइस प्रधान रवी घनौर, सुरिंदर तुली, वीना रानी, प्रेम वड़ैच, मख्खन घनौर, मुख्तियार सिंह गुराया, बलजिंदर सिंह, राम आसरा, सरपंच कुलदीप हरिमाजरा, कुलविंदर सिंह अंटाल (लाछड़ू), सरपंच सोहन सोनेमाजरा आदि मौजूद रहे। मास्टर जसविंदर सिंह चपड़ (स्टेट अवार्डी व जोन खेल सचिव घनौर) ने मंच संचालन किया।
———