watch-tv

चंडीगढ़ में विवाद के दौरान नाबालिग लड़के का चाकू घोंपकर कत्ल, दोस्त गंभीर जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दोनों का पार्टी से लौटते हुए युवकों से हो गया था झगड़ा

चंडीगढ़ 5 फरवरी। यहां जीरकपुर के बलटाना इलाके में कुछ युवकों ने मेन मार्केट में एक नाबालिग लड़के का चाकू घोंपकर कत्ल कर दिया। हमलावरों से विवाद के दौरान लड़के का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंडीगढ़ के सैक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक के पिता राकेश नेगी के मुताबिक उनका बेटा कृष घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जा रहा है। कृष और उसके दोस्त प्रिंस की बलटाना में किसी बात को लेकर 7-8 युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। बलटाना थाना प्रभारी सतनाम सिंह के अनुसार आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद हो गईं। जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कृष के घर में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

————

Leave a Comment