कनाडा में सड़क हादसे में मारे गए उद्यमी परिवार के बेटे का शव लाने में मदद की एनआरआई मामलों के मंत्री अरोड़ा ने
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। शहर के एक नामी उद्यमी परिवार के 27 वर्षीय बेटे हरनूर सिंह का कनाडा में सड़क हादसे में निधन हो गया था। पंजाब के एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के समय पर हस्तक्षेप के बाद यह संभव हुआ।
जानकारी के मुताबिक लुधियाना के प्रमुख उद्योगपति गुरचरण सिंह के बेटे हरनूर सिंह की गत दिनों ओरो-मेडोंटे, ओंटारियो में सड़क हादसे में जान चली गई थी। इस हादसे से सदमे में आए परिवार को अपने परिवार को वापस लाने की प्रक्रिया में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सहायता की मांग करते हुए पीड़ित परिवार ने विश्व एमएसएमई फोरम के अध्यक्ष बदीश जिंदल के जरिए मंत्री संजीव अरोड़ा से संपर्क किया। साथ ही सीआईसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने परिवार की ओर से मंत्री से अपील की त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।
अरोड़ा के हस्तक्षेप पर प्रतिक्रिया देते हुए, काउंसलर गिरीश जुनेजा ने लिखा, हमें हरनूर सिंह की दुखद मृत्यु के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। हमने परिजनों से संपर्क कर हर संभव मदद की पेशकश की है। फास्टनर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर भामरा और लुधियाना वायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि मिगलानी ने मंत्री अरोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया।
————-