watch-tv

पंचायती चुनाव के चलते 15 अक्टूबर तक पुलिस मुलाजिमों की छुटि्टयां रद्द, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 2 अक्टूबर। पंजाब में पंचायत चुनावों के मद्देनजर पंजाब पुलिस की और से बड़ा ऐलान किया है। जिसके चलते पंजाब पुलिस की और से राज्य के सभी पुलिस अफसरों और मुलाजिमों की 15 अक्टूबर तक छुट्टी पर रोक लगा दी है। दरअसल, राज्य में पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए यह फैसला लिया गया है। अगर कोई अधिकारी आदेशों का पालन नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उच्च अधिकारियों के अनुसार चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए 96 हजार मुलाजिम इलेक्शन में तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब में कुल 13937 गांव पंचायतें हैं। जिनमें चुनाव करवाए जा रहे हैं। इन चुनावों के दौरान 1 करोड़ 33 लाख वोटर अपनी वोट का इस्तेमाल करेगें।

Leave a Comment