बठिंडा : पुरानी रंजिश के चलते केक काटने के नाम पर युवक को बुलाकर गोली मारकर किया कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शातिर आरोपी, दीपावली पर बुलाया, पटाखों के शोर में किसी को नहीं सुनाई दी गोली चलने की आवाज

बठिंडा 2 नवंबर। इस इलाके के गांव पथराला में बीती रात एक युवक का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। कत्ल की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

मरने वाले की पहचान गग्गू के तौर पर हुई। गांव पथराला का रहने वाला युवक गग्गू बीती रात खाने के बाद सो गया था। कुछ देर बाद गांव के ही कुछ युवकों ने गग्गू को बर्थडे का केक काटने की बात कहकर घर से बुला लिया था। जब गग्गू उनके युवकों के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद विरोधी युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके पेट में गोली मार दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

एक ग्रामीण ने खून से लथपथ शव देखा तो इस वारदात का पता चला। गांववालों के अनुसार गोली की आवाज दीपावली के पटाखों के शोर के कारण सुनाई नहीं दी। करीब 25 वर्ष का गग्गू अभी अविवाहित था। वह पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था। इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री