watch-tv

कुरुक्षेत्र : धान खरीद ना होने पर पिहोवा में बवाल, भड़के किसानों ने रोड जाम कर लगा दिया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

किसानों का रोष, अफसर तो फसल में नमी बता नहीं खरीद रहे, वे फसल कहां रखें

कुरुक्षेत्र 7 अक्टूबर। यहां धान खरीद ना होने से किसानों का रोष फूटने लगा है। पिहोवा में तो किसान के साथ मजदूर भी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने मेन चौक के पास रोड जाम कर धरना लगा दिया।

गुस्साए किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जबकि पुलिस उन्हें समझाने के प्रयास करती रही। दूसरी तरफ किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों का कहना था कि पिछले 20 दिनों से मंडियों में उनकी धान की फसल पड़ी है, लेकिन खरीद नहीं हो रही। किसान यहां धान की पहरेदारी करने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि मौसम में बदलाव के चलते भी उनमें चिंता और बढ़ गई है।

किसानों का रोष इसलिए बढ़ गया कि उनकी धान की खरीद नहीं हो रही है और अधिकारी मंडी में तो आ रहे हैं, लेकिन फसल में अधिक नमी का बहाना कर रहे हैं। ऐसे में किसान अपनी धान की फसल खेत में रख नहीं पा रहे और ना ही मंडियों में बिक रही है। जबकि प्रशासन इसका कोई समाधान नहीं निकाल पा रहा। मिलर्स के साथ बातचीत करके समाधान प्रशासन व सरकार को करना है। जबकि इसका खामियाजा किसानों को बेवजह भुगतना पड़ रहा है।

उधर धान की खरीद ना होने से हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ गया है। मजदूरी ना मिलने से उनके सामने परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो चुका है। अधिकारी महज आश्वासन ही दे रहे हैं।

———

Leave a Comment