जमीनी विवाद के चलते सडक पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद,गोलीयां चली,6 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /12 जून:जमीनी विवाद के चलते सडक पर मिट्टी डालने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि नौबत गोलियां चलने तक आ गई,ताबडतोड चली गोलियों की चपेट में आये आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। यह घटना तरनतारन के सीमावर्ती गांव भैणी मस्सा सिंह गांव में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल खालड़ा थाने की पुलिस ने हमलावर पक्ष के तीन दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना में घायल कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं और उन्होंने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है और उनके खेत की जमीन के साथ ही उसी गांव के रहने वाले सारज सिंह की भी जमीन है। पलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर के रास्ते पर मिट्टी डाल रहे थे। इसी दौरान सारज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा और मिट्टी डालने से रोका। जिसके बाद सारज सिंह वापस चला गया लेकिन थोड़ी ही देर में वह अपने तीन दर्जन साथियों के साथ वापस आया और उस पर व उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सारज सिंह व उसके साथियों ने गोलियां भी चलाईं। पलविंदर सिंह के अनुसार इस घटना में वह व उसके 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खालड़ा थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से चार को गिरफतार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।
————

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन मुख्यमंत्री ने तंजानिया में 49वें दार-ए-सलाम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले से लौटे हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता की हरियाणा ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और ‘गो ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की- मुख्यमंत्री तंजानिया के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर