धुंध के कारण प्राइवेट बस की ट्रैक्टर-ट्राली से हुई टक्कर, एक युवक की मौत, 5 गंभीर जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 16 नवंबर। मानसा में शनिवार सुबह घनी धुंध होने के चलते एक प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों केा उपचार के लिए सरदूलगढ़ के हड़ताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सरदूलगढ़ में शनिवार सुबह 9 बजे कोहरा होने के चलते आगे जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुक्खू कीशू नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

शैलर में मजदूरी के लिए जा रहे थे

बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार मजदूर एक शैलर में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। अस्पताल की डॉक्टर हरसिमरन कौर ने बताया कि एक मजदूर की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं ट्रैक्टर के ड्राइवर ने भी यही बताया कि धुंध होने के चलते पीछे से आ रही बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ है।

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*