बकरी पालने की आड में नशा तस्करी,2.65 ग्राम चरस व अफीम सहित तीन काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफतार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से 2.65 किलो चरस बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने 731 ग्राम चरस और 958 ग्राम अफीम भी जब्त की है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामले में गिरफतार दोनों आरोपी मोहाली जिले के रहने वाले हैं और वह बकरी पालन का काम करते हैं। यह दोनों पुलिस गश्त के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे थे। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार किए गए आरोपियों की पहचान राजदीप सिंह निवासी जीरकपुर और बलदेव सिंह निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने राजदीप सिंह से 968 ग्राम और बलदेव से 952 ग्राम चरस बरामद किया है। पुलिस ने दूसरे मामले में एक व्यक्ति को गिरफतार किया है। इसमें आरोपी गुरजीत सिंह पंजाब के रोपड़ जिले का रहने वाला है। जो टैक्सी ड्राइवर है और फॉर्चूनर गाड़ी चलाता है। पुलिस नाके के दौरान उसने भागने की कोशिश की थी। लेकिन नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने इसे पकड़ लिया। जब इसकी और गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस ने इसके कब्जे से 731 ग्राम चरस और 958 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशा कहां से लेकर आते थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामले दर्ज कर लिये है। इनको अदालत से रिमांड पर लेकर और भी पूछताछ की जायेगी।
————-

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया