सोशल मीडिया पर लिखा, आप रहें हमेशा तरक्की पर
चंडीगढ़, 7 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोमवार सात जुलाई को शादी की तीसरी सालगिरह थी। उनकी धर्पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने उनको सोशल मीडिया पर सालगिरह की मुबारकबाद दी।
डॉ.गुरप्रीत कौर ने लिखा है, आज का दिन हमारी जिंदगी का खास दिन है, एनिवर्सरी मुबारक, मान साहब। उन्होंने लिखा, शादी कि सालगिरह मुबारक हो मेरे दोस्त, आपकी खुशियां बनी रहें। मैं प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा तरक्की पर रहें। आज हमारे जीवन का एक विशेष दिन है।
गौरतलब है कि साल 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। भगवंत मान पंजाब के सीएम बने थे। इसके बाद, सात जुलाई 2022 को वह शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में हुई थीं। अब कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम नियामत कौर है। तीन महीने पहले ही उन्होंने बेटी का पहला जन्मदिन मनाया था। यह मान की दूसरी शादी है। पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हैं, जो विदेश में रहते हैं।
सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की, 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई।
भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद, वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं।
————-