होशियारपुर में डबल मर्डर: मोरांवाली में मिला NRI और महिला का शव, तीन माह कनाडा से लाैटा था संतोख सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

25 सितम्बर— पंजाब के होशियारपुर में NRI व्यक्ति और उसके घर की केयरटेकर महिला की हत्या कर दी गई। लाशों से बदबू आ रही है। इस कारण आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात कुछ दिन पुरानी है। मृतकों की पहचान संतोष सिंह (65) निवासी मोरांवाली और मनजीत कौर (46) निवासी गांव बाठ (नूरमहल) के रूप में हुई है। संतोष कनाडा में रहता था। करीब तीन महीने पहले गांव आया था। वारदात का पता तब चला जब गुरुवार सुबह घर पर बाहर से ताला लगा होने के बाद मनजीत कौर की बेटियां दीवार फांदकर घर के अंदर गईं। उन्होंने घर के अंदर संतोख और मनजीत के शव पड़े देखे। दोनों के शरीरों पर तेजधार हथियारों के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार, डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह, एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती हरियाणा में अंत्योदय उत्थान और नारी शक्ति को रही समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप किया लॉन्च पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने 326.25 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी कोई भी नीति वास्तविक आंकड़ों के आधार पर होती है सफल – मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया के माध्यम से डेटा संग्रहण और पारदर्शिता को दी नई ऊंचाई मुख्यमंत्री ने 29वें केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठन सम्मेलन में राज्यों के प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित ‘स्थानीय स्तर के शासन का सशक्तिकरण‘ विषय पर सम्मेलन आयोजित