काबुल से दिल्ली तक डोली धरती, भूकंप से 622 लोगों की मौत की आशंका

भूकंप से 622 लोगों की मौत की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

1 सितम्बर -अफगानिस्तान में आए भूकंप ने काफ़ी तबाही मचाई है। दक्षिणी पूर्वी हिस्से में रात को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए जिससे कई घर मलबे में बदल गए। इस घटना में लगभग 622 लोगों की मृत्यु हो गई और 1500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप का असर पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई। अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस दौरान 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। वहीं, भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान और भारत में भी देखा गया है। अफगान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने भी भूकंप की पुष्टि की है। रहीमी का कहना है कि भूकंप के तेज झटकों से कई घर धराशायी हो गए। शुरुआत में 9 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी।