हरियाणा में 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी, नए सरकारी आदेश जारी, पहले एक नवंबर थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 22 अक्टूबर। हरियाणा सरकार ने दीपावली का अवकाश एक नवंबर शुक्रवार की बजाए 31 अक्टूबर वीरवार को घोषित किया है। हरियाणा सरकार की तरफ से नए आदेशों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। नए आदेश के मुताबिक प्रदेश सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थाओं में 31 अक्टूबर को दीपावली त्योहार के अवसर पर राजपत्रित अवकाश रहेगा। यहां गौरतलब है कि दीपावली के अवकाश को लेकर 31 अक्टूबर या एक नवंबर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। जिसे लेकर मंगलवार को राज्य सरकार ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए अवकाश की अधिकारिक ऐलान कर दिया है।

————

एफडी ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पारिवारिक या अमान्य पेंशन प्राप्त करने के लिए प्रमुख विकल्प खंड वापस ले लिया: हरपाल सिंह चीमा सभी एनपीएस कर्मचारी अब विकल्प का प्रयोग किए बिना अतिरिक्त राहत के पात्र हैं कर्मचारी की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में परिवारों की कठिनाई को कम करने का निर्णय