आप पार्टी के जिला यूथ प्रधान ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए मारपीट व किडनैपिंग के आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

किडनैपरों का साथ देने वाले आप नेताओं संबंधी आप सुप्रीमो को सौपेगें लिस्ट

(राजदीप सिंह सैनी)

लुधियाना 13 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के लुधियाना जिला यूथ प्रधान सोनू कल्याण की और से कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं पर मारपीट व किडनैपिंग करने के आरोप लगाए हैं। सोनू कल्याण का आरोप है कि वह अपने ऑफिस के बाहर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें 30-40 कार सवार हथियारबंद लोगों द्वारा मारपीट कर कार में किडनैप कर एक फंक्शन में ले जाया गया। जिसके बाद वहां पर उसके साथ बदसलूकी की गई और फिर वीडियो भी बनाई। हालाकि उन्होंने इस संबंध में थाना हैबोवाल की पुलिस को शिकायत भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए सोनू कल्याण ने आरोप लगाए कि वह 9 अक्टूबर की रात को गोपाल नगर अपने पार्टी ऑफिस में थे। रात करीब सवा 11 बजे वह ऑफिस बंद करके बाहर खड़े हो गए। उन्होंने किसी प्रोग्राम में शामिल होने दिल्ली जाना था। जिसके चलते वह अपने पार्टी वर्कर का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कई कारों में सवार होकर युवक आए। उन्होंने बाथों में किरपाने व पिस्टल पकड़ रखे थे। उन्होंने आते ही मारपीट शुरु कर दी और उस पर पिस्टल तानकर जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। जिसके बाद उसे एक ठाकुर जी के फंक्शन में ले जाकर बंदी बनाया गया। फिर उसके साथ मारपीट की और बदसलूकी की। सोनू कल्याण ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक गुरप्रीत गोगी से भी बातचीत की। जिन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पार्टी के ही नेता, कर रहे किडनैपरों की स्पोर्ट

सोनू कल्याण ने आरोप लगाया कि उनसे मारपीट व किडनैपिंग करने वाले हमलावर कांग्रेस पार्टी के हैं। जिनमें से कुछ लोगों को वह जानते हैं। सोनू के आरोप लगाया कि उनकी आप पार्टी के ही कई लीडर उनकी स्पोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में एक लिस्ट तैयार की है। उक्त लिस्ट को वे आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तक पहुंचएंगे। ताकि लोगों द्वारा चुने गए नेताओं के बारे में उन्हें पता चल सके।

राष्ट्रीय खाद्यान्न संकट में, 4 लाख एकड़ जमीन जलमग्न, गुरमीत खुडियां ने केंद्र से तत्काल राहत की मांग की • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। • खुदियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है • बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय पैकेज और प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की गई।