जिला कांग्रेस ने मनाया भारत रत्न बावा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर  के 134 वां जन्म दिवस !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 14 April:  भारत रत्न बावा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का 134 वां जन्म दिवस आज जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना द्वारा संजय तलवाड़ (पूर्व विद्यायक) अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में डॉ. बी आर अंबेडकर चौंक जालंधर बाइपास पर मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न बावा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के बूत पर फूल मालाये चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया। संजय तलवाड़ (पूर्व विद्यायक) अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) ने कहा कि बाबा साहिब जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित कर दिया। बाबा साहिब का जन्मदिन न केवल भारत में मनाया जाता है इस दिन को भारत के बाहर भी दूसरे देशो में बड़े प्यार और उत्साह के साथ मनाया जाता है।इस मौके पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि नौजवानों को बाबा साहिब से सीखना चाहिए।कहा कि नौजवानों को पढ़ने,इक्कठे रहने और संघर्ष करने का संदेश दिया।। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुँच कर बावा साहिब जी को श्रद्धां के फूल भेंट किए।इस मौके पूर्व विधायक राजेश पांडे,पूर्व विधायक सुरिंदर डावर,ईश्वरजोत चीमा,डिंपल राणा,बनू बहल, विपन सूद आदि शामिल हुए।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*