मां बगलामुखी धाम में महंत प्रवीण के सानिध्य में व्यापार वृद्धि यज्ञ का आयोजन
लुधियाना, 3 अक्टूबर। यहां मां बगलामुखी धाम में महंत प्रवीण के सानिध्य में व्यापार वृद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमान परिवारों व असंख्य भक्तों ने आहुतियां डालकर जगत जननी से व्यापार में वृद्धि व परिवार में सुख-स्मृद्धि की प्रार्थना की।
वहीं इस दौरान बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पवित्र पर्व विजयदशमी (दशहरा) भी भक्तों की तरफ से धूमधाम से मनाया गया। मां बगलामुखी धाम के प्रमुख महंत प्रवीण ने दशहरा पर्व की बधाई देते कहा कि सभी भक्त मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाएं। यदि हम भगवान श्री राम के जीवन से मिली शिक्षाओं को अपने जीवन में उतार लें तो हम एक सभ्य व आदर्श जीवन जी सकते हैं। उन्होंने यज्ञ के दौरान दुनियावी शिक्षा के साथ अध्यात्मिकता का ज्ञान प्राप्त करने को अति आवश्यक बताया। साथ ही कहा कि सांसारिक जीवन व्यतीत करने के लिए जिस तरह स्कूली शिक्षा का ज्ञान मानव के लिए जरुरी है। उसी तरह स्कूली शिक्षा के साथ पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा व संस्कारों के ज्ञान के लिए धर्म के प्रति निष्ठा भी जरुरी है।
इस अवसर पर सुनील महाजन, रमन घई, जतिंदर सूद, विजय गुप्ता, पुरुषोत्तम चौधरी,सुधीर महाजन, सुनील हांडा, गौतम सचदेवा,संदीप सूद,जतिन सूद,मनीष गुप्ता, धीरज गुप्ता, राकेश पासी,सुनील पासी,राज सोलंकी, राम पाल त्रिखा,बौबी मक्कड़, दिनेश रल्ली ,गौरव मेहता,तरुण चौधरी , तरुण जैन सुराना, तजिन्द्र मिगलानी, वेद लुथरा, रमन शर्मा, राकेश खेड़ा, हरमोहन मल्हौत्रा,जनक राज सिंगला, रोहित शर्मा,सोमनाथ शर्मा,प्रवेश चड्डा, सतविन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र वालिया,वरुण चोपड़ा, आदित्य गुप्ता, पंडित भूपेन्द्र,वरुण शर्मा,वरुण दत्त, तुषार बांसल, नरेन्द्र मोहिनी,अरुण मेहता, गुनीत खेरा मौजूद रहे।
————-