देव-भूमि हिमाचल की संस्कृति और परम्पराओं का पहरेदार है हिमाचल परिवार संगठन  : अनुराग ठाकुर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हिमाचल परिवार संगठन ने लुधियाना पंहुचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का किया स्वागत

लुधियाना 12 नवंबर। हिमाचल परिवार संगठन ने यहां पंहुचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने संगठन के अध्यक्ष राजेश रत्न भारद्वाज व महासचिव अमित डोगरा की तरफ से पंजाब की धरती पर देव-भूमि हिमाचल की संस्कृति व परम्पराओ को बनाए रखने पर उनकी पीठ थपथपाई।

उन्होंने कहा कि हिमाचल परिवार संगठन देव-भूमि हिमाचल की संस्कृति व परम्पराओ का पहरेदार है। पंजाब की तरक्की में हिमाचल वासियो के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल परिवार संगठन से जुड़े लोग जहां हिमाचल को अपनी जन्म भूमि के तौर पर प्यार करते हैं, वहीं पंजाब को अपनी कर्मभूमि की तरह प्यार करते हैं। राजेश रत्न भारद्वाज ने अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल परिवार संगठन हमेशा ठाकुर परिवार का आभारी रहेगा।

इस अवसर पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन,, सुरिन्द्र गुज्जर, गौरव अरोड़ा, कश्मीर सिंह पटियाल, संजीव चंदेल, संजीव ठाकुर, नितिश धवन, पुरुशोतम शर्मा, प्रेम पाल, मोहित पठानिया, केश्व गुप्ता, दिलबाग संधू, सुमन वर्मा व राजेश राणा, अशोक राणा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

———

हथियारों की तस्करी का मुख्य आरोपी छह अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार; 6 हथियार और 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद गिरफ्तार आरोपी महिकप्रीत सिंह अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर सिंडिकेट चला रहा था: डीजीपी गौरव यादव मुख्य आरोपी महिकप्रीत को गोवा से किया गिरफ्तार: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

हथियार तस्करी मॉड्यूल के सरगना सहित छह लोग छह हथियारों और 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि के साथ गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी महकप्रीत सिंह अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर सिंडिकेट चला रहा था: डीजीपी गौरव यादव किंगपिन महकप्रीत को गोवा से गिरफ्तार किया गया: सीपी एएसआर गुरप्रीत भुल्लर