Listen to this article
कटआउट पर लिखा था, मैं यमुना साफ नहीं कर पाया, माफ करना
नई दिल्ली 25 जनवरी। राजधानी में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान चरम पर है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना नदी में डुबोया।
प्रवेश आईटीओ के यमुना घाट पहुंचे। इसके बाद बोट में सवार होकर नदी में गए और केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा था कि मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना। कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े नजर आ रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना सफाई का वादा पूरा नहीं किया। हमारी सरकार बनते ही साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा।
———