दिल्ली विस चुनाव : आप पर ‘शनि’ पड़ा भारी, 27 साल बाद भाजपा को मिला बहुमत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

‘बिखरी’ ‘झाड़ू’ 40 सीटों पर तो ‘कमल’ 40 नई जगह खिला

नई दिल्ली 8 फरवरी। देश की राजधानी में शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो तमाम सियासी-दिग्गज तक चौंक गए। यहां भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीतीं। यहां कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी।

यहां काबिलेजिक्र है कि भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानि दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। हालांकि तब पांच साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज यानि तीन सीएम बदल गए थे। फिर साल 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती रही।

ताजा चुनावी नतीजों के मुताबिक इस बार भाजपा की 71% स्ट्राइक के साथ 40 सीटें बढ़ीं। पार्टी ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा और 48 सीटें जीतीं। वहीं, आप को 40 सीटों का नुकसान हो गया, उसका स्ट्राइक रेट 31% रहा। बता दें कि भाजपा ने पिछले 2020 वाले विस चुनाव के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा किया। वहीं, आप को करीब 10% का नुकसान हुआ। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।

————-

Leave a Comment