पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस बोली-की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/9 जुलाई: गुरदासपुर में बटाला के गांव काला नंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के शमशान घाट के पास से एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद लोगों ने मामले पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। जानकारी देते हुए शेरा ने बताया कि वह रोजाना ही मंदिर खोलने के लिए आता है। टलहते हुए वह पास ही गया तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ था। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। इसके बाद लोग इक्_े होने शुरु हो गए। इसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस और पंचायत को दी। जबकि लोगों के मुताबिक मृतक उनके गांव का रहने वाला नहीं है। वह प्रवासी मजदूर लग रहा था। उसकी पहचान नही हुई है,पुलिस को उससे एक बंद मोबाईल बरामद हुआ है,पुलिस का कहना था कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज की उसकी पहचान करवाई जा रही है।
————-