जगराओं में डीसी जोरवाल ने की धान की खरीद की शुरुआत, किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(चरणजीत सिंह चन्न)
जगराओं 7 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अनाज मंडी में धान बेचते समय किसी भी किसान को कोई कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। हर अनाज मंडी में धान की तुरंत खरीद और उठान होगी। यह खुलासा डिप्टी कमिश्नर जितिंदर जोरवाल ने एशिया की दूसरी बड़ी अनाज मंडी जगराओं में धान की सरकारी खरीद शुरू करने के मौके पर किया। उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को अनाज मंडियों में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है कि कोई भी धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम पर नहीं खरीदा जाये।  उन्होंने कहा कि धान खरीद व्यवस्था से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान किया है और इस धान सीजन में किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने श्रमिकों की मजदूरी दर से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों की मजदूरी दर में 40 पैसे की बढ़ोतरी कर उनका भी समाधान कर दिया गया है। डीसी जतिंदर जोरवाल ने कहा कि जिला प्रशासन धान की सुचारू खरीद और उठान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना की अनाज मंडियों में करीब 18 लाख मीट्रिक टन धान आने की उम्मीद है और धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा क्योंकि यह किसानों की छह महीने की मेहनत का फल है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जगराओं कुलप्रीत सिंह, एसडीएम सिमरदीप सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मैडम गीता बिस्बू, मार्केट कमेटी जगराओं के सचिव कमलप्रीत सिंह और खरीद एजेंसियों के अधिकारी खाद्य आपूर्ति विभाग के बेअंत सिंह, जसपाल सिंह, हरजीत, रोहित तिवारी, मार्कफेड के जसवन्त गुरु के अलावा आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता बांका और भला, मजदूर यूनियन के अलावा मंडी में अपनी फसल लेकर आए किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया