हरियाणा में खतरा : एक महीने में सातवीं बार लगे भूकंप के झटके

भूकंप : रोहतक और हिसार समेत हरियाणा कई हिस्सों में भूकंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

झज्जर रहा भूकंप का केंद्र, 3.1 तीव्रता के चलते हिली धरती

हरियाणा, 10 अगस्त। लगातार भूकंप आने से हरियाणा खतरे के मुहाने पर है। झज्जर में रविवार को शाम 4.10 बजे भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र झज्जर के गांव गिरावड़ के पास रहा। जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रदेश में एक महीने में 7वीं बार भूकंप आया है। 17 जुलाई को भी झज्जर में भूकंप आया था। इसके पहले भी महेंद्रगढ़ जिले में 27 जून की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 10 जुलाई की सुबह भी भूकंप आया था। करीब 10 सेकेंड तक झटके लगे थे। इसका केंद्र भी झज्जर था।

16-17 जुलाई की रात 12.46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र रोहतक रहा। इसके बाद 17 जुलाई की दोपहर 12:34 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र झज्जर में रहा। 22 जुलाई को फरीदाबाद में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।

————

Leave a Comment