चंडीगढ़ में फिर साइबर ठगी : फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए 52.80 लाख ऐंठ लिए

चंडीगढ़ में फिर साइबर ठगी : फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शातिर महिला ने दिया मुनाफे का लालच, एचएसबीसी ऐप में ट्रांसफर कराई मोटी रकम

चंडीगढ़, 3 जुलाई। ट्राई-सिटी लगातार शातिर साइबर ठगों के निशाने पर है। यहां एक व्यक्ति को शातिर महिला ने अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए 52.80 लाख रुपये ऐंठ लिया।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में चंडीगढ़ के सैक्टर 17 स्थित साइबर सैल ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें सैक्टर 37-डी के गुलजीत सिंह दढ़वाल ने बताया कि एक महिला ने वॉट्सऐप ग्रुप और फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए उनको जोड़ा। जिसमें निवेश के बड़े मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उसी महिला ने उसे ‘एचएसबीसी ट्रेडिंग ऐप’ से जोड़ा और उस पर पैसे डालने को कहा।

गुलजीत के मुताबिक आरोपी महिला ने उनको बताया कि इसमें पहले जिन लोगों ने पैसे इन्वेस्ट किए हैं, आज वे करोड़ों रुपए कमा चुके हैं। बस फिर क्या था, गुलजीत ने आरोपी महिला झांसे में आकर थोड़े-थोड़े करके कुल 52.80 लाख ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगना चाहा तो जवाब नहीं दिया और ऐप भी बंद कर दिया।

अब पुलिस इसे लेकर भी जांच कर रही है, क्योंकि ​एचएसबीसी एक मशहूर अंतर्राष्ट्रीय बैंक है, लेकिन यहां यह संभव है कि उसके नाम से मिलती-जुलती कोई फर्जी ऐप बनाई गई हो जो देखने में असली लगे।

————

8 करोड़ की लागत से पुलों के निर्माण से चंगर क्षेत्र की 70 साल पुरानी समस्या का होगा समाधान – हरजोत बैंस कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और हाल ही में हुई भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह 1.01 करोड़ की लागत से दबूढ़ में पुल तथा 70 लाख की लागत से अप्पर दबूढ़ में एक अन्य पुल के निर्माण के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी।

मुंडियन और गोयल ने सतलुज नदी के प्रवाह को बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी की तत्काल तैनाती के निर्देश दिए *कैबिनेट मंत्रियों ने सासराली बांध का दौरा किया* *राजस्व मंत्री मुंडियन ने साहिबाना गांव में बाढ़ प्रभावित घर की मरम्मत के लिए अपने वेतन से 50 हजार रुपये का योगदान दिया* *जल संसाधन मंत्री ने जालंधर के निकट धुस्सी बांध के सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा की* *कहा, सभी प्रभावित लोगों को 45 दिनों के भीतर मुआवजा वितरित किया जाएगा*