देश के 40 फीसदी सीएम पर हैं आपराधिक मामले दर्ज

देश के 40 फीसदी सीएम पर हैं आपराधिक मामले दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

एडीआर की रिपोर्ट में बड़े खुलासे के बाद सियासी-हल्कों और जनता के बीच चर्चाएं

मोहित सिंगला

नई दिल्ली, 23 अगस्त। एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानि एडीआर की ताज़ा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। देश के 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों में से 12 यानि 40 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह आंकड़े मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए स्व-शपथ पत्रों के विश्लेषण से सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज हैं। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन 47 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर 19, कर्नाटक के सिद्धारमैया पर 13 और झारखंड के हेमंत सोरेन पर 5 मामले दर्ज हैं।

इनके अलावा महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह पर 4-4, केरल के पिनाराई विजयन पर 2 और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर 1 मामला दर्ज होना घोषित किया गया है। एडीआर की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 10 मुख्यमंत्रियों (33%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। इनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

यह रिपोर्ट उस समय सामने आई है, जब केंद्र सरकार संसद में तीन नए विधेयक पेश कर रही है। प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार, अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री गंभीर आपराधिक मामले में 30 दिनों से अधिक समय तक जेल में रहते हैं तो उन्हें पद से हटाया जा सकेगा।

————

बाढ़ क्षति आकलन और राहत कार्यों में सहायता के लिए नोडल अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त: हरदीप सिंह मुंडियन पुनर्वास और आवश्यक सहायता के लिए 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान की गई राजस्व मंत्री ने डीसी और एसडीएम को नोडल प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया