watch-tv

बढ़ता क्राइम-ग्राफ : झज्जर में मर्डर कर नामालूम शख्स की लाश झाड़ियों में फेंकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मरने वाले के माथे और गले पर चोट के निशान, पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ किया केस

झज्जर 6 अगस्त। हरियाणा में अपराधिक घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल बना है। इसी क्रम में झज्जर के कच्चा बेरी रोड पर खेतों में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। कोई अज्ञात हत्यारा उसे मारकर उसकी लाश झाड़ियों में फेंककर चला गया।
जानकारी के मुताबिक मरने वाले नामालूम शख्स के माथे और गले पर चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। भट्टी गेट निवासी तिलक ने इस मामले में पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह जमीदारे का काम करता है। उनके खेत कच्चा बाबरा रोड लाली रिसोर्ट से सिलानी सड़क पर हैं। वह सोमवार शाम घर से अपने खेतों में जा रहा था। जब वह अपने ताऊ कृष्ण के खेत सिलानी सड़क के पास पहुंचा तो उसने देखा कि खेत की दीवार के साथ झाड़ियो में एक व्यक्ति गिरा पड़ा था। नजदीक जाकर देखा तो वह व्यक्ति मर चुका था। जिसके माथे पर बाई तरफ और गले पर चोट के निशान थे। उसने काली टी शर्ट व नीली लोवर पहनी हुई थी। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।
———-

Leave a Comment