गर्लफ्रेंड द्वारा शादी से इंकार करने पर अश्लील फोटो के फ्लैक्स लगाने वाला सिरफिरा प्रेमी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जगराओं 7 मई। जगराओं में अपनी गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो के फ्लैक्स बनवा कर गर्लफ्रेंड के घर के बाहर दीवारों पर लगवाने वाले सिरफिरे प्रेमी व मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने मलेसिया से वापस आते ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान राज कुमार निवासी कोठे साधना डाकखाना झारौली गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। थाना सिटी के ASI जगरूप सिंह ने बताया कि एक महीना पहले पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर 2 आरोपियों पर मामला दर्ज कर दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आरोपी राज कुमार मलेसिया होने के कारण फरार चल रहा था। जैसे ही आरोपी मलेसियां से वापस आकर जगराओं आया तो पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ लिया। बता दे कि पीड़ित लड़की ने शिकायत में कहा था।

नंबर भी कर दिया था ब्लॉक
ASI जगरूप सिंह ने बताया कि वह 2019 में तहसील रोड पर प्राइवेट लैबोरेटरी में काम करती थी। वही पर आरोपी राज कुमार भी काम करता था। इस दौरान उन दोनों में दोस्ती हो गई। 2021 में उसने लैबोरेटरी में नौकरी छोड़ कर लुधियाना में नौकरी कर ली। आरोपी भी नौकरी छोड़ कर अपने गांव वापस चला गया था। इस दौरान भी उनकी आपस में फोन पर बातचीत होती रहती थी। लेकिन जब उसे पता चला कि आरोपी ने किसी और लड़की के साथ शादी कर ली है। तो उसने आरोपी बातचीत बद कर आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद वह उससे दोबारा शादी करने का दबाव डालने लगा।