गुरुद्वारा साहिब में स्नान करते हुए सरोवर में डूबने से दंपति की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 29 सितंबर। गुरदासपुर के कादियां स्थित गुरुद्वारा श्री मक्का साहिब के सरोवर में स्नान करने के लिए आए एक दंपति की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। दंपती की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव कंडीला के रहने वाले बलवंत सिंह (50) और उसकी पत्नी रजवंत कौर (45) हर रविवार को गांव लीकलां गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने आते थे। बलवंत सिंह जब स्नान करने के लिए सरोवर में उतरा तो उसका पैर फिसलने से वह सरोवर में डूबने लगा तो उसकी पत्नी राजवंत कौर ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के सरोवर डूबने की सूचना गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव कंडीला में रहने वाले मृतक के पड़ोसी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक की एक बेटी और दो बेटे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान