प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के महापौर/प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना का कार्य संपन्न, चुनाव परिणाम घोषित : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़, 12 मार्च – हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के महापौर/प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना का कार्य संपन्न हो गया है तथा चुनाव परिणाम जारी किये जा चुके हैं। सभी सम्बन्धित नगर निकायों  में विजेता प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुने जाने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है।

 

ये रहे नगर निगमों में महापौर (मेयर) पद के चुनाव परिणाम : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह

 

नगर निगम, मानेसर में महापौर (मेयर) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी डा. इंद्रजीत यादव विजेता रहे। यहां भाजपा प्रत्याशी श्री सुंदर लाल दूसरे स्थान पर रहे। डा. इंद्रजीत यादव को 26,393 वोट तथा श्री सुंदर लाल को 24,100 वोट मिले।

नगर निगम गुरूग्राम में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राज रानी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती सीमा पाहुजा को 1,79,485 वोटों से हराया। श्रीमती राज रानी को 2,70,781 वोट तथा श्रीमती सीमा पाहुजा को 91,296 वोट मिले।

नगर निगम फरीदाबाद में महापौर (मेयर) पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रवीण जोशी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती लता रानी को 3,16,852 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती प्रवीण जोशी को 4,16,927 वोट जबकि श्रीमती लता रानी को 1,00,075 वोट मिले।

नगर निगम हिसार में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री प्रवीन पोपली विजेता रहे। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री कृष्ण टीटू सिंगला को 64,456 वोटों से हराया। श्री प्रवीण पोपली को 96,329 वोट तथा श्री कृष्ण टीटू सिंगला को 31,873 वोट मिले।

नगर निगम रोहतक में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री राम अवतार ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री सूरजमल किलोई को 45,198 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्री राम अवतार को 1,02,269 वोट तथा श्री सुरजमल किलोई को 57,071 वोट मिले।

नगर निगम करनाल में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेणु बाला गुप्ता ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री मनोज वधवा को 25,359 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती रेणु बाला गुप्ता को 83,630 वोट तथा श्री मनोज वधवा को 58,271 वोट प्राप्त हुए।

नगर निगम यमुनानगर में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमन बहमनी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती किरणा देवी को 73,319 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती सुमन बहमनी को 1,26,749 वोट तथा श्रीमती किरणा देवी को 53,430 वोट मिले।

नगर निगम पानीपत में महापौर (मेयर) पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कोमल सैनी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती सविता संजय गर्ग को 1,23,170 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती कोमल सैनी को 1,62,075 वोट तथा श्रीमती सविता संजय गर्ग को 38,905 वोट मिले।

नगर निगम सोनीपत एवं नगर निगम अम्बाला में महापौर (मेयर) पद के उप चुनाव का परिणाम

 

नगर निगम अम्बाला में महापौर (मेयर) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शैलजा संदीप सचदेवा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती अमीशा चावला को 20,487 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती शैलजा संदीप सचदेवा को 40,620 वोट तथा श्रीमती अमीषा चावला को 20,133 वोट मिले।

इसी प्रकार नगर निगम सोनीपत में महापौर (मेयर) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री राजीव जैन विजेता रहे। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री कमल दीवान को 34,749 वोटों से हराया। श्री राजीव जैन को 57,858 वोट तथा श्री कमल दीवान को 23,109 वोट प्राप्त हुए।

 

ये रहे नगर परिषदों में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के चुनाव परिणाम : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह

 

नगर परिषद अम्बाला सदर में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती स्वर्ण कौर ने 26,923 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मनदीप कौर बब्याल रहीं। श्रीमती स्वर्ण कौर को 58,891 तथा श्रीमती मनदीप कौर बब्याल को 31,968 वोट हासिल हुए।

नगर परिषद पटौदी-जटौली मंडी में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रवीण ठाकरिया ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती राजरानी सुधीर चौधरी को 1,891 वोटरों से हराया। श्रीमती प्रवीन ठाकरिया को 12,356 वोट तथा श्रीमती राजरानी सुधीर चौधरी को 10,465 वोट मिले।

नगर परिषद थानेसर में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माफी देवी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती सुनीता कुमारी को 32,577 वोटों से हराकर जीत हासिल की। श्रीमती माफी देवी को 47,828 वोट तथा श्रीमती सुनीता कुमारी को 15,251 वोट प्राप्त हुए।

नगर परिषद सिरसा में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री शान्ति स्वरूप ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती जसविन्द्र कौर को 12,379 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। श्री शान्ति स्वरूप को 41,061 वोट तथा श्री जसविन्द्र कौर को 28,682 वोट मिले।

नगर परिषद सोहना में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रीती विजेता रही। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती ललिता को 4,504 वोटों से हराया। श्रीमती प्रीती को 11,191 वोट तथा श्रीमती ललिता को 6,687 वोट मिले।

 

ये रहे नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के चुनाव परिणाम : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह

 

नगर पालिका बराड़ा (अम्बाला) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय श्री रजत ने भाजपा के श्री हरजिन्द्र सिंह को 1,993 वोटों से हराया। श्री रजत को 6,307 वोट और श्री हरजिन्द्र सिंह को 4,314 वोट मिले।

नगर पालिका बवानी खेड़ा (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री सुंदर शर्मा ने 1,385 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। श्री सुंदर शर्मा को 5,202 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी श्री पंकज को 3,817 वोट मिले।

नगर पालिका सिवानी (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती वंदना केडिया ने 1,251 वोटों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती अनु लोहिया को हराया। श्रीमती वंदना केडिया ने 5,277 तथा श्रीमती अनु लोहिया ने 4,026 वोट हासिल किये।

नगर पालिका लौहारू (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री प्रदीप कुमार 43 वोटों के अंतर से विजेता रहे। श्री प्रदीप कुमार को 1,459 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी श्री रामभगत को 1,416 वोट मिले।

नगर पालिका जाखल मंडी (फतेहाबाद) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री विकास कुमार विजेता रहे। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र मितल रहे। श्री विकास कुमार को 4,571 और श्री सुरेन्द्र मितल को 3,252 वोट मिले।

नगर पालिका फर्रूखनगर (गुरूग्राम) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री बीरबल सैनी ने 3,364 मत हासिल करके विजय रहे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी श्री धर्मेंद्र कुमार (2,207 वोट) को 1,157 वोटों से हराया।

नगर पलिका नारनौंद (हिसार) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री शमशेर सिंह उर्फ कुक्कन विजेता रहे जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री कुलदीप गौतम रहे। शमशेर सिंह को 4,639 और श्री कुलदीप गौतम को 4,161 वोट प्राप्त हुए।

नगर पालिका बेरी (झज्जर) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री देवेन्द्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी श्री अजीत कादियान को 1,342 मतों के अन्तर से हराया। श्री देवेन्द्र सिंह को 4,505 तथा श्री अजीत कादियान को 3,163 वोट मिले।

नगर पालिका जुलाना (जीन्द) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री संजय कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी श्री जोगिन्द्र को 671 वोटों के अन्तर से हराया।

Leave a Comment