पार्षद सुशील राणा मगरा बने लालडू शहरी कांग्रेस के प्रधान 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लालडू  10 April: कांग्रेस हलका प्रभारी दीपइंद्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में लालड़ू में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें नगर काउंसिल लालड़ू के वार्ड नंबर 10 के पार्षद सुशील राणा मगरा को कांग्रेस का शहरी अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल के दौरान हलके में रिकार्ड तोड़ विकास हुआ लेकिन आम आदमी पार्टी ने विकास की जगह केवल विनाश ही किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हंडेसरा के साथ-साथ लालड़ू क्षेत्र में भी कांग्रेसियों को संगठित कर पार्टी की गतिविधियां बढ़ाएगी। नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष सुशील राणा मगरा ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे तथा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा तथा हलके के अधूरे विकास कार्यों को पूरे जोश के साथ पूरा किया जाएगा। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा पार्षद मास्टर मोहन सिंह, बलकार सिंह दप्पर, युगविंदर सिंह और धरमिंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करनैल सिंह हमायुपुर, जरनैल सिंह झरमाड़ी, कृष्ण गुप्ता, महिंदर सिंह, जगतार सिंह राठी, दीपू राणा, मनीष कुमार, संजू जलालपुर, जसवीर सिंह, हैप्पी कुरली, किरणपाल सिंह सियुपाल राणा, कामेश्वर नाथ, रमेश प्रजापत और महिला ब्लॉक अध्यक्ष बीबी नछत्तर कौर पिंकी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेराबस्सी: नवनियुक्त कांग्रेस शहरी अध्यक्ष सुशील राणा मगरा, दीपिंदर सिंह ढिल्लों व अन्य के साथ।

Leave a Comment