विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपए लेते रंगेहाथों किया काबू, बिल पास करने की एवज में मांगे थे पैसे
हरियाणा, 27 सितंबर। हरियाणा की भाजपा सरकार को लगातार दूसरी बार सूबे में सत्ता दिलाने वाले सीएम नायब सैनी के सामने दोहरी चुनौती बनी है। एक तरफ हरियाणा में खूंखार अपराधी सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। दूसरी तरफ, सरकारी महकमों में ही करप्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा।
जानकारी के मुताबिक ताजा मामला करनाल में सामने आया। जहां विजिलेंस की टीम ने एक पंचायत सेक्रेटरी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। आरोपी एक व्यक्ति से बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाया। आरोपी अमित कुमार लाडवा के जैनपुर का रहने वाला है। विजिलेंस अधिकारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह इंद्री सचिव के खिलाफ शिकायत मिली थी। उसने बताया था कि सचिव उनसे पंचायत के कार्यों के बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस टीम ने सचिव से वहीं रासायनिक नोट बरामद कर लिए। उसे गिरफ्तार कर सबूत भी जब्त कर लिए।
———-