watch-tv

निगम कमिश्नर ने फोकल प्वाइंट का दौरा कर उद्यमियों से समस्याओं पर चर्चा की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 17 अक्टूबर। नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर उद्यमियों ने बीते दिनों राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को बताई थीं। उन्होंने तब इस संबंध में तत्कालीन निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को अवगत कराया था। उनके तबादले के बाद नए निगम कमिश्नर आदित्य दचलवाल फोकल पॉइंट का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ उद्यमी रजनीश आहूजा, एससी रल्हन, राहुल आहूजा, प्रवीण स्याल, वेद आहूजा और राजिंदर सिंहकी अगुवाई में उद्यमियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। फिर क्रमवार फोकल प्वाइंट के हर फेज से जुड़ी समस्याओं से उनको अवगत कराया।

————

 

 

Leave a Comment