निगम का क्लर्क को जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए साढ़े 11 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 20 मई।  विजिलेंस की और से सोमवार को लुधियाना नगर निगम ज़ोन- ए में तैनात क्लर्क को जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए साढ़े 11 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। थाना विजिलेंस ने गुरु नानक नगर के राहुल महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विजिलेंस अधिकारी अनुसार यह मामला रजिन्दर पाल शर्मा निवासी फऱीद नगर, रामपुरा फूल, बठिंडा, जि़ला बठिंडा द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।  शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उसने अपने बेटे के जन्म सर्टिफिकेट में पिता का नाम और जन्म स्थान की दुरुस्ती के लिए नगर निगम लुधियाना के रजिस्ट्रार, जन्म और मृत्यु के दफ़्तर को आवेदन दिया था। उसने आगे दोष लगाया कि नगर निगम दफ़्तर में तैनात क्लर्क ने यह दुरुस्ती करने के बदले 30 हजार रुपए की माँग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त क्लर्क पहले ही 9 हजार नकद और गूगल पे के द्वारा 2500 रुपए ले चुका है और अब बकाया रिश्वत की रकम माँग रहा है।  प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के दौरान उक्त तथ्य सही पाए गए कि मुलजिम ने शिकायतकर्ता से 11500 रुपए हासिल किये गए थे। जिसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान नगर निगम के सम्बन्धित कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया