गांधी नगर और चांद सिनेमा रोड की दोनों अवैध बिल्डिंगों पर निगम की कार्रवाई शुरु, जल्द होंगी सील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजदीप सिंह सैनी

लुधियाना 9 अक्टूबर। लुधियाना के नगर निगम जोन-ए में धड़ल्ले से अवैध इमारतों का निर्माण जारी है। इसी के तहत चांद सिनेमा रोड और गांधी नगर में भी नेताओं और अफसरों की मिलीभगत से दो अवैध कमर्शियल इमारतें बनने का मामला सामने आया था। इन अवैध निर्माणों के खिलाफ यूटर्न टाइम अखबार द्वारा प्रमुख्ता से खबरें प्रकाशित की गई। जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल की और से इस मामले में संज्ञान ले लिया है। निगम कमिश्नर की और से इस संबंध में एटीपी गुरविंदर पाल सिंह लक्की को नोटिस जारी कर एक्शन लेने को कहा गया है। जिसके चलते निगम द्वारा दोनों इमारतों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है। चर्चा है कि जल्द इन इमारतों को सील कर दिया जा सकता है, क्योंकि नियमों के मुताबिक डेढ़ मंजिल से ऊपर कमर्शियल इमारत नहीं बनाई जा सकती। लेकिन यह दोनों इमारतें तीन मंजिल बनी है। ऐसे में नियमों के मुताबिक दोनों का सील होना तय है।

क्या अब इन अवैध निर्माणों पर चलेगा पीला पंजा

वैसे तो नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उस पर पीला पंजा चला दिया जाता है। जिसके चलते अब देखना होगा कि क्या निगम द्वारा इन अवैध निर्माणों को भी गिराया जाएगा या नहीं। क्योंकि नियमों के मुताबिक यह दोनों इमारतें सिर्फ डेढ़ मंजिल तक ही पास करवाई गई थी। जिसके चलते बाकी के अवैध हिस्से को गिराया भी जा सकता है।

डेढ़ मंजिल पास, शिकायत होने पर चौथी भी बननी शुरु

जानकारी के अनुसार चांद सिनेमा रोड पर फतेहगढ़ मोहल्ला के बाहर मरवाहा मैन्स वेयर नामक शोरुम है। शोरुम मालिक द्वारा बिल्डिंग की डेढ़ मंजिल पास करवाई है। लेकिन पहले तो उसने तीसरी मंजिल का लेंटर डाला। जिसके बाद इसकी निगम को शिकायत हुई। फिर भी काम रुका नहीं बल्कि चौथी मंजिल का निर्माण शुरु हो गया। चर्चा है कि एक राजनेता और एक निगम अधिकारी की शह पर यह निर्माण किया जा रहा है।

गांधी नगर की बिल्डिंग में उल्ट खेल शुरु

चर्चा है कि गांधी नगर में स्थित तीन मंजिलां इमारत को निगम द्वारा सील करने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि वह पूरी इमारत नई बन रही है। लेकिन अब उक्त बिल्डिंग मालिक अपना शटर लगाकर उस पर अपना ताला लगाकर गायब है। ऐसे में निगम उसका ताला खोलकर अपना ताला लगाकर सील नहीं कर सकती। चर्चा है कि बिल्डिंग मालिक द्वारा अब एक नेता की छत्रछाया में यह खेल किया जा रहा है, ताकि कुछ समय बीत जाए और बिना सील किए वे सेटिंग करके अपनी इमारत को बचा सके।

अवैध निर्माण पर लिया जा रहा एक्शन

निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने बताया कि उनके पास दोनों बिल्डिंगों का मामला पहुंचा है। अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लेने के लिए एटीपी को आदेश दिए गए हैं। अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जल्द की जाएगी कार्रवाई

वहीं एटीपी गुरविंदर पाल सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नियमों के मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 222वें दिन पंजाब पुलिस ने 17.7 किलोग्राम हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 77 ड्रग तस्करों को पकड़ा ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 27 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया