watch-tv

विवादित-बयान ! खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह के हक में दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जत्थेदार ने कहा, गजिंदर सिंह ने जहाज अगवा कर नहीं की थी हिंसा, बल्कि खोले थे सरकार के कान

अमृतसर 13 जुलाई। श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान में बीते दिनों मारे गए खालिस्तानी आतंकी व दल खालसा के संस्थापक गजिंदर सिंह को सिख कौम का योद्धा करार दिया।

जत्थेदार का कहना है कि गजेंद्र सिंह ने 1981 में AI फ्लाइट 423 को हाईजैक करके कोई हिंसा नहीं की थी। वह एक समागम के दौरान यहां मीडिया से मुखातिब पहुंचे उन्होंने कहा कि गजिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले अपनी संसारिक यात्रा को पूरा की। उन्होंने सिख कौम के लिए बड़ी कुर्बानी दी और लंबा समय बेवतन होकर गुजारा। साल 1981 में उन्होंने प्लेन हाईजैक करके कोई हिंसा नहीं की थी। उन्होंने तत्कालीन सरकार के कान खोलने के लिए प्लेन अगवा किया था। ये वैसा ही था, जैसे अंग्रेजी हकूमत के कान खोलने के लिए शहीद भगत सिंह ने बम फेंका था।

जत्थेदार ने कहा कि देश में सिखों को हमेशा देशद्रोही कह कर जेलों में डाला जाता रहा है। कुछ दिन पहले ही संसद में गृहमंत्री ने बयान दिया था कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा कर देश के संविधान का कत्ल किया था। उस समय इमरजेंसी के खिलाफ सिर्फ सिख कौम थी, जिसने आवाज उठाई थी। अकाली दल की अध्यक्षता में मोर्चे लगाए थे और जेलें काटी थीं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि 1978 में इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए दो पांडे भाई प्लेन अगवा करते हैं। इनमें एक को विधायक बनाकर मिनिस्टर बनाया जाता है। दूसरे को सांसद बना कर संसद में बैठाया जाता है। सिखों के लिए हमेशा ही दोहरे मापदंड अपनाए जाते रहे हैं।

———-

 

Leave a Comment