Listen to this article
बापू गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी की प्रेरणा देता है : पवन दीवान
लुधियाना, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्टी नेता पवन दीवान के नेतृत्व में स्थानीय सराभा नगर में कार्यक्रम रखा गया।
इस मौके पर दीवान ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी की प्रेरणा देता है। उनकी विचारधारा और आदर्शों का अनुसरण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी मार्ग पर चलकर हम देश और समाज को बेहतर दिशा दे सकते हैं। बापू गांधी ने कहा था कि दुनिया में बदलाव लाने के लिए हमें खुद को बदलना होगा।
इस दौरान कांग्रेसी नेता इंदरजीत कपूर, रोहित पाहवा, नीरज बिरला, जोगिंदर जंगी, तरसेम लाल, राजीव कपूर, मनु चौधरी, अनूप सिंह, मुनीष सूद की विशेष उपस्थिति रही।
———–