पंजाब-हरियाणा पानी विवाद पर कांग्रेस का हिमाचल को समर्थन, विधायक परगट बोले- पंजाब के साथ धक्का हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 4 मई। भाखड़ा नहर से पानी के मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सरकार के बीच चल रहे विवाद में हिमाचल की एंट्री पर मुद्दा और तूल पकड़ रहा है। तीनों राज्यों में अलग-अलग सरकारें हैं और तीनों ने अपना अलग-अलग तर्क दिया है। इसे लेकर जालंधर कैंट हलके से विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह ने रिपेरियन कानून के तहत इस विवाद के खत्म होने की सुझाव दिया है। जालंधर कैंट हलके से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा कि, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे का विवाद पर उन्हें मामले में रिपेरियन कानून के तहत विवाद सुलझाया जाना चाहिए। हमारा मानना है कि पंजाब और हिमाचल दोनों ही रिपेरियन राज्य हैं।

विधायक बोले- राजस्थान और हरियाणा रिपेरियन नहीं

विधायक परगट सिंह बोले- हिमाचल यह नहीं कह सकता कि यह सिर्फ उनका अधिकार है, पंजाब का भी है। हालांकि, मैं मानता हूं कि राजस्थान और हरियाणा रिपेरियन नहीं हैं और उन्हें कोई इसकी इजाजत नहीं देता। लेकिन पंजाब के साथ यह अन्याय हुआ है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 की धारा 78, 79, 80 के अनुसार इसकी वजह से पंजाब को नुकसान उठाना पड़ा और पंजाब का पानी राजस्थान और हरियाणा में चला गया। हिमाचल जो कह रहा है, वह सही है, राजस्थान और हरियाणा के साथ तो उनकी समस्या हो सकती है, लेकिन पंजाब के साथ इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। हिमाचल सरकार द्वारा जो स्टैंड रखा गया है, वह बिल्कुल सही है। मगर पंजाब के साथ सरकार धक्का कर रही है।

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*